![]()
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2 बजे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने और 10 से 14 अगस्त तक अधिक से अधिक घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक विधानसभा और मंडल में तिरंगा यात्राएं आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन यात्राओं में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने पर जोर दिया। युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर उन्होंने कहा कि कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से संपर्क कर युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय पर्वों के महत्व से जोड़ा जाए। अभियान के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। संगठन की विचारधारा पहुंचाने का माध्यम जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को स्थानीय स्तर पर बैठकें कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां कार्यशाला में अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री विशाल शुक्ला, यशवीर सिकरवार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
10 से 14 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने की अपील:भाजपा की 'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यशाला, युवाओं को अभियान से जोड़ने पर फोकस
