Headlines

मंडी-रिवालसर हाईवे पर कार-बाइक की टक्कर:3 युवक गंभीर घायल, बिलासपुर एम्स रेफर किए, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया




मंडी-रिवालसर हाईवे पर यूरो पैलेस के पास मंगलवार को एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक (एचपी-33एफ-2581) पर ललित पुत्र सुरेंद्र और विपिन पुत्र पीताम्बर सवार थे। ये दोनों देवनाल, डाकघर कोटली, मंडी के निवासी हैं और मंडी से रिवालसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिवालसर से सरध्वार स्थित अपने घर जा रही कार (एचपी-33डी-5214) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। कार चालक की पहचान भागीरथ पुत्र लोभी, निवासी सरध्वार, डाकघर रियुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने पहुंचाए अस्पताल इस टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक रेफर किया गया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वहानों को कब्जे में लिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *