Headlines

वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति:CM बोले- रिक्त पदों पर भी जल्द होगी भर्ती; रुकी पदोन्नति शुरू होने पर वनकर्मियों में खुशी




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों को पदोन्नति देने के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। बाबा महाकाल की कृपा से यह काम करने का अवसर मिला है और उम्मीद है कि ऐसा अनुकूल माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि जंगलों के पेड़ आबाद रहते हैं तो हम उनकी ऑक्सीजन से सांस लेते हैं। वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कई बार बिना हथियार के भी खतरनाक ड्यूटी निभाते हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि सरकार जो भी अच्छा होगा, उसे करने का प्रयास करती रहेगी। राज्य की वन संपदा के कारण मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां की नदियों से कई राज्यों की जल समस्या का समाधान होता है। मुख्यमंत्री ने ये बातें वन विभाग द्वारा आयोजित पदोन्नति आभार सभा में कहीं। आईआईएफएम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया के बाद कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी देखकर सुकून मिलता है। उनकी खुशी देखकर लगता है कि यह निर्णय कितना आवश्यक और सही था। वन विभाग में स्वीकृत 25,379 पदों में से 18 हजार से अधिक पदों पर वन अमला काम कर रहा है। हमने रिक्त पदों को भरने के लिए भी निर्देश दिए हैं। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत की मौजूदगी में वन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रदेश के 4,506 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। सहायक वन संरक्षक रजनीश शुक्ला, रायसेन ने पदोन्नति देने के मुख्यमंत्री के फैसले पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रपाल से सहायक वन संरक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। मुख्यमंत्री के फैसले से हजारों कर्मचारी खुश हैं और दोगुनी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दस साल से रुकी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कर कर्मचारियों में उत्साह का संचार किया है। वन मंडल ओबेदुल्लागंज की वन क्षेत्रपाल सीमा राज गौड़ ने कहा कि पदोन्नति मिलने से कर्मचारियों में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने अपना संबोधन पढ़कर सुनाया। वनपाल कल्पना गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी का हमेशा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति महिलाओं के लिए राखी पर भाई की ओर से मिले उपहार जैसी है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत कर्मचारियों को स्टार लगाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *