Headlines

हिमाचल में रात में भारी बारिश, 160 सड़कें बंद:आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट; अगले छह दिन वर्षा से राहत नहीं




हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात (मंगलवार) भारी बारिश हुई। इससे जन जीवन प्रभावित हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, प्रदेश में 160 से अधिक सड़कें, 190 बिजली ट्रांसफॉर्मर और 58 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में बहाली कार्य में जुटा है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले छह दिन तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। आज (बुधवार को) भी कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी 6 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर, 7 अगस्त को कांगड़ा और मंडी, जबकि 8 अगस्त को मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भी यलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने और मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। मानसून सीजन में सामान्य से 9% कम बारिश प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 4 अगस्त तक सामान्य रूप से 396.9 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस बार 360.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान में गिरावट पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। चंबा में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ऊना में 2.4 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 30.4 डिग्री, जबकि सोलन में 2.2 डिग्री की कमी के साथ अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *