Headlines

रेवाड़ी में सुसाइड नोट छोड़ युवक ने लगाया फंदा:लिखा- दो महिलाओं समेत 5 लोगों ने लाखों हड़पे; 3 महीने से घर नहीं गया




रेवाड़ी की बीएमजी सिटी में मंगलवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें 3 महिलाओं सहित पांच लोगों पर लाखों रुपए डकारने के आरोप लगाए। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया है। युवक पिछले 3 माह से परिवार से अलग अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आज होगा। बीएमजी के आंतरिक्ष टॉवर की घटना जानकारी के अनुसार गांव भाड़ावास के 25 वर्षीय युवक नीरज का परिवार के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर छोड़कर गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी के आंतरिक्ष टॉवर में एक फ्लैट में रहने लगा। मंगलवार को वह अपने फ्लैट पर था। शाम को जब उसका दोस्त पहुंचा, तो फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिसकी सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला। दो महिलाओं सहित पांच के नाम सुसाइड नोट में मृतक ने एक महिला और तीन व्यक्तियों के नाम लिखे है। जिन पर 30 लाख से अधिक रुपए लेने के बाद देने से इंकार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन माह से उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विवाद के बाद वह घर छोड़कर आ गया था, इसके बाद उसने कोई संपर्क नहीं किया। नीरज 12वीं पास था और परिवार को उसके काम धंधे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी ने नहीं उठाया फोन मामले की जानकारी के लिए डीएसपी सिटी पवन कुमार को उनके सरकारी नंबर पर फोन किया। दो बार कॉल करने और वॉट्सएप पर मैसेज करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। जिस कारण पुलिस का अधिकारिक पक्ष नहीं मिल पाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *