![]()
फाजिल्का के सैनीयां रोड स्थित बाबा अतरशाह डेरे के पीछे बने कब्रिस्तान में कब्र खोदकर कंकाल की खोपड़ी निकालने के आरोप में 2 लोगों को पकड़ा गया। डेरे से जुड़े लोगों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना का पता उस समय चला, जब गांव इस्लामवाला का एक व्यक्ति बाबा अतरशाह डेरे में पहुंचा। उसने देखा कि कब्रिस्तान में दो लोग एक कब्र खोदकर कंकाल की खोपड़ी निकाल रहे थे। उसने घटना का वीडियो बनाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले डेरे में मौजूद लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पिछले 26 वर्षों से बाबा अतरशाह डेरे में रह रहा पकड़े गए आरोपियों में से एक ने अपनी पहचान हरीश बाबा के रूप में बताई। उसने दावा किया कि वह बरीवाला मंडी का निवासी है। वह पिछले 26 वर्षों से बाबा अतरशाह डेरे में रह रहा है। हरीश बाबा ने यह भी कहा कि उसने अपने साथ मौजूद व्यक्ति को 500 रुपए देकर कब्र की खुदाई करवाई थी। कब्र से निकाली गई कंकाल की खोपड़ी भी बरामद उसने कथित तौर पर बताया कि निकाली गई कंकाल की खोपड़ी का वह किसी “काम” में इस्तेमाल करना चाहता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से कब्र से निकाली गई कंकाल की खोपड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
फाजिल्का में कब्र से निकाली कंकाल की खोपड़ी:₹500 देकर खुदवाई, 2 लोगों को पकड़ा; 26 साल से डेरे में रह रहा था हरीश बाबा
