Headlines

सुपौल में 500GM स्मैक पकड़ी, 2 तस्कर अरेस्ट:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹50 लाख, पूछताछ जारी; बाइक जब्त




सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम स्मैक, एक बाइक और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में बैरिया पलार के समीप की गई। बरामद स्मैक की स्थानीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। बैरिया मोड़ के पास वाहन जांच में कार्रवाई बुधवार शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो स्मैक तस्कर पिपरा की ओर से किशनपुर-कमलपुर सड़क मार्ग होते हुए बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही गश्ती दल को सक्रिय किया गया और बैरिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पिपरा की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर जांच की गई। बाइक पर सवार दोनों युवकों के पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखे पांच पैकेट (जीपर) से करीब 500 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक को भी जब्त कर लिया। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान जारी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगिआवन गांव निवासी अभिषेक कुमार और संजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि जिले में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *