Headlines

BJP नेता बोले- डॉ. सिम्मी कोई मदर टेरेसा थीं:हिमाचल डिप्टी CM की दिवंगत पत्नी पर विवादित बयान, तू-तड़ाक पर उतारू




हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बीजेपी नेता डिप्टी सीएम के लिए तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी दिवंगत पत्नी पर कई तरह के आक्षेप लगा रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले हरोली विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम की दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अजय जोशी ने कहा कि ‘डॉ. सिम्मी कोई मदर टेरेसा थीं? डॉ. सिम्मी कोई नेल्सन मंडेला थीं?’ इसके बाद उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि मुकेश अग्निहोत्री ‘सठिया गए हैं’ और अपनी दिवंगत पत्नी के नाम पर जश्न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के जरिए बच्चों को भी राजनीतिक रूप से डिस्टर्ब किया जा रहा है। सहानुभूति की गेम और स्टंट कर रहे अग्निहोत्री: जोशी
जोशी ने सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर आयोजित कार्यक्रम और कलाकारों को बुलाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे सहानुभूति की गेम और स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि हरोली में कई बड़े लोग हुए हैं। किसी स्वतंत्रता सेनानी या अन्य नेता के नाम पर स्कूल-कॉलेज का नाम रखा जा सकता था। जोशी ने मुकेश अग्निहोत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अब उन्हें सहानुभूति के नाम पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए और दावा किया कि वह हरोली से जाने वाले हैं। घर बैठे सैलरी लेती थीं सिम्मी: जोशी जोशी ने सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर भी सवाल उठाए और उनकी नौकरी को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि वह घर बैठे वेतन लेती थीं। सिम्मी के निधन के बाद इस बयान के कारण जोशी अब सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला में प्रोफेसर थीं और उनके निधन के बाद उन्हें शिक्षाविद् के तौर पर श्रद्धांजलि दी गई थी। 29 सितंबर को हुआ था सिम्मी की जयंती का कार्यक्रम
29 सितंबर को हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के अवसर पर स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें डिप्टी सीएण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और पंजाबी गायक गुरदास मान ने प्रस्तुति दी थी। कार्यक्रम में सिम्मी अग्निहोत्री के शिक्षा, शोध और सामाजिक क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। सिम्मी अग्निहोत्री का फरवरी 2024 में निधन हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने सिम्मी के निधन पर शोक व्यक्त किया था। ऐसे में अजय जोशी के बयान की सोशल मीडिया में खूब आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे अजय जोशी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *