![]()
सोशल मीडिया पर एक्स मुस्लिम के रूप में अपनी पहचान बताने वाले सलीम वास्तिक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, पवित्र ग्रंथ के अनादर और दो समुदायों के बीच द्वेष फैलाने के गंभीर आरोपों में कानूनी शिकंजा कस गया है। मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट इंडिया द्वारा पानीपत पुलिस व अदालत में दी गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पानीपत कोर्ट ने सुनवाई की है। अदालत ने सलीम वास्तिक को समन जारी कर 20 अगस्त को पेश होने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विवादित वीडियो प्रसारित करने के मामले में अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और यूट्यूब को भी नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है। हरिद्वार में की विवादित घोषणा, सोशल मीडिया पर फैलाया वीडियो मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट इंडिया के चेयरमैन एडवोकेट मोमिन मलिक द्वारा पानीपत पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, सलीम वास्तिक लगातार इस्लाम धर्म, पवित्र ग्रंथ कुरान शरीफ और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर भ्रांतियां फैला रहा है। आरोप है कि सलीम वास्तिक ने हाल ही में हरिद्वार पहुंचकर एक संवेदनशील व अत्यधिक विवादित घोषणा की थी। उसने पवित्र कुरान शरीफ के अनादर की बात कही और इस पूरी घटना का विवरण अपने फेसबुक पेज व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से प्रसारित कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है और इसका मुख्य उद्देश्य देश की सामाजिक एकता व अखंडता को चोट पहुंचाना है। हत्या व फिरौती मामले में सजायाफ्ता, पैरोल पर है बाहर मुस्लिम लीगल एड ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट मोमिन मलिक ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि सलीम वास्तिक पूर्व में एक मासूम हिंदू बच्चे की हत्या करने और परिजनों से फिरौती मांगने के संगीन अपराध में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। वह तिहाड़ जेल में बंद था और वर्तमान में अदालत से पैरोल पर बाहर आया हुआ है। आरोप है कि पैरोल पर बाहर आने के बाद वह लगातार समाज में वैमनस्य और धार्मिक तनाव फैलाने का काम कर रहा है। FIR दर्ज करने और पैरोल रद्द कर जेल भेजने की मांग एडवोकेट मोमिन मलिक ने पानीपत के संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत सौंपकर मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं के तहत सलीम वास्तिक के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। एक आपराधिक मामले में जेल से पैरोल पर बाहर आए आरोपी की पैरोल तुरंत प्रभाव से रद्द कर उसे वापस तिहाड़ जेल भेजा जाए।
Source link
एक्स मुस्लिम को पानीपत कोर्ट ने भेजा समन:कुरान शरीफ पर विवादित टिप्पणी का मामला; 20 अगस्त को यूट़्यूब-फेसबुक भी तलब
