![]()
नालंदा में आज(29 सितंबर 2026) साप्ताहिक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शिविर बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में लगा। सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 13 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम बिहारी, डॉ. नीतीश कुमार, आई स्पेशलिस्ट डॉ. अभिनव कुमार सिंह और सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार अपनी सेवाएं देंगे। हड्डी एवं नस से संबंधित बीमारियों के लिए डॉ. शंभू कुमार, जबकि दांतों की बीमारी के लिए डॉ. रवि कुमार मौजूद रहेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए 3 जनरल फिजिशियन इसके अलावा मौसमी एवं सामान्य बीमारियों के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. इंद्रजीत कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। एलोपैथिक के साथ-साथ वैकल्पिक चिकित्सा के तहत होम्योपैथिक डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी मरीजों को परामर्श देंगे। शुगर और फुल बॉडी चेकअप की व्यवस्था शिविर के दौरान निशुल्क परामर्श के साथ-साथ पैथोलॉजिकल जांच की भी व्यवस्था की गई है। संस्था के अनुसार शिविर में आने वाले लोगों के लिए ब्लड शुगर जांच उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पूरे शरीर की सामान्य जांच के लिए फुल बॉडी चेकअप की भी सुविधा रहेगी, ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय पर समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा सके।
Source link
नालंदा में साप्ताहिक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन:जनरल फिजिशियन, आई स्पेशलिस्ट समेत 13 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे; शुगर टेस्ट की भी सुविधा
