Headlines

पंजाब- अश्लील फोटो वाला निहंग बोला- प्रताड़ित किया:इच्छा से नहीं छोड़ी सेवा, जंजीरों से बांध डंडे मारे, सोते समय पीटा; पिता को भी मारा




सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच अस्पताल में उपचाराधीन निहंग जसदीप सिंह ने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके पिता को बुड्ढा दल से जुड़े कुछ लोगों ने प्रताड़ित किया। जसदीप सिंह का दावा है कि उन्होंने अपनी इच्छा से सेवा नहीं छोड़ी, बल्कि प्रताड़ित किए जाने के कारण ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनका आरोप है कि उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया, रात में सोते समय भी मारपीट की जाती थी और उनके ककार, बाना तथा शस्त्र जबरन उतरवा दिए गए। बुजुर्ग पिता के साथ भी मारपीट की गई जसदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बुजुर्ग पिता जो शुगर के मरीज हैं और रोजाना कई इंजेक्शन लेते हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई। जसदीप सिंह के अनुसार, उनके घर में केवल माता-पिता रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें घर पहुंचकर धमकियां दी गईं। SSP, DC और SDM को लिखित शिकायत जसदीप सिंह ने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उन्होंने कुछ नामित व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में एसएसपी, डीसी और एसडीएम को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है। बातचीत के दौरान उन्होंने एक और गंभीर दावा करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो हैं जिनमें कथित तौर पर यह बात सामने आती है कि विक्की थॉमस से पांच करोड़ रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया। श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के लिए आवेदन जसदीप ने बताया कि एक जुलाई को ही उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के लिए आवेदन दिया था। उनके अनुसार, जत्थेदार साहिबानों ने इलाज पूरा होने के बाद उन्हें बुलाकर पूरा पक्ष सुनने और मामले पर निर्णय लेने का भरोसा दिया है। संगत से मिली सेवा-माया का पूरा लिखित हिसाब सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे पैसों और संपत्ति संबंधी आरोपों पर सफाई देते हुए जसदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बेचने, गोल्ड लोन और पर्सनल लोन लेने जैसी सभी वित्तीय जानकारियां स्पष्ट कर दी हैं। संगत से मिली सेवा-माया का पूरा लिखित हिसाब उनके पास मौजूद है और वे श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। निहंग जसदीप सिंह का पूरा विवाद क्या, जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *