Headlines

विजिलेंस के छापे की आशंका से पटवारखानों में सन्नाटा:जीरकपुर में कर्मचारी कार्यालय बंद कर निकले, निजी सहायक भी गायब होने से चर्चा




जीरकपुर में गुरुवार को विजिलेंस ब्यूरो की संभावित छापेमारी की आशंका के चलते क्षेत्र के विभिन्न पटवारखानों में दिनभर अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बना रहा। कार्रवाई के डर से कई पटवारी अपने दफ्तरों को ताला लगाकर निकल गए, वहीं पटवारखानों में तैनात उनके निजी सहायक (करिंदे) भी एकाएक गायब हो गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया। निजी सहायकों के भागने से काम ठप, दूर-दराज से आए लोग बिना काम लौटे परेशान स्थानीय निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में कई पटवारी सरकारी नियमों को दरकिनार कर अपने निजी स्तर पर सहायकों को रखकर काम करवाते हैं। जैसे ही विजिलेंस की टीम के आने की खबर फैली, ये सभी निजी करिंदे मौके से फरार हो गए। इसके चलते जमीन की रजिस्ट्री, इंतकाल और अन्य प्रशासनिक कार्यों के सिलसिले में आए दर्जनों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें बिना काम कराए ही खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। विजिलेंस या राजस्व विभाग ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि, चर्चाओं का बाजार गर्म यद्यपि पटवारखानों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन विजिलेंस ब्यूरो या राजस्व विभाग की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक छापेमारी या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है और कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, आम जनता और प्रशासनिक गलियारों में इस अप्रत्याशित बंदी को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *