Headlines

पानीपत एनसी मेडिकल कॉलेज हमले को लेकर छात्रों में रोष:बाहरी लोगों की एंट्री पर विरोध, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी




पानीपत जिले के एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एमबीबीएस छात्रों पर जानलेवा हमले के 4 दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस घटना में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छात्रों में भारी रोष है। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्र अंकुर (निवासी नजफगढ़, दिल्ली) को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दूसरा घायल छात्र विवेक कुमार भी उपचाराधीन है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शराब की बोतलों से किया था हमला यह घटना 4 दिन पहले हुई थी। एमबीबीएस छात्र विवेक कुमार पर कथित तौर पर कॉलेज से पास आउट हो चुके कुछ युवकों और उनके साथियों ने हॉस्टल के बाथरूम के बाहर शराब की बोतलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले के बाद भाग रहे हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए एमबीबीएस छात्र अंकुर को भी गाड़ी से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और इसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। छात्र बोले-कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था विफल कॉलेज के कुछ छात्रों ने नाम न बताने की शर्त पर आरोप लगाया है कि कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हुई है। बाहरी लोग बिना रोक-टोक के हॉस्टल में आ-जा रहे हैं और छात्रों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से पुलिस को कोई पुख्ता शिकायत नहीं दी गई, जिससे प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, हॉस्टल की सुरक्षा कड़ी करने और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। थाना इसराना प्रभारी हरिराम ने बताया कि कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *