Headlines

सुल्तानपुर में करंट लगने से युवक की मौत:गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पावर हाउस पर तोड़फोड़ और मारपीट




सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और कादीपुर–अखंडनगर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने में जुट गया। नेपई क्षेत्र के पीपरीपट्टी गांव में विद्युत फॉल्ट ठीक करने का काम चल रहा था। अलीपुर बाजार निवासी जितेंद्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई, जिससे उन्हें करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक का शव अलीपुर बाजार में रखकर कादीपुर–अखंडनगर मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। बिजली उपकेंद्र में तोड़फोड़, वाहन भी क्षतिग्रस्त आक्रोशित भीड़ ने अलीपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर तोड़फोड़ की। इस दौरान एक संविदा कर्मी के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। भीड़ ने पुलिस की एक जिप्सी, एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *