Headlines

Jaipur Crime | Pratap Nagar Woman Gold Chain Snatch CCTV Footage


प्रताप नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम किराना दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। आरोपी सामान खरीदने के बहाने महिला के पास पहुंचा और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई। उन

.

सामान लेने के बहाने दुकान में घुसा

पुलिस के अनुसार भैंरोसिंह सर्किल पर मन्नालाल जैन की गोयल किराना स्टोर नाम से दुकान है। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी लीला देवी (55) दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान एक युवक पैदल दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने के बहाने उनके पास आ गया।

झपट्टा मारकर चेन तोड़ी और फरार

आरोपी ने मौका मिलते ही लीला देवी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं, आरोपी दुकान से निकलकर पैदल ही फरार हो गया।

CCTV फुटेज से बदमाश की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *