![]()
पूर्णिया के बायसी अनुमंडल में चार भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा सौंपा गया है। अंचल प्रशासन की पहल पर हरिणतोड़ पंचायत में इन परिवारों को भूमि का अधिकार मिला है, जिससे वे अब सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बायसी अंचल अधिकारी गणेश पासवान ने खुद इन गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा दिया है। यह कदम भूमिहीन परिवारों को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। वर्षों से अपनी जमीन के लिए संघर्ष कर रहे लाभार्थियों को पर्चा मिलने से बड़ी राहत मिली है। अधिकार पत्र के माध्यम से अब वे विभिन्न सरकारी आवास, कृषि और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद है। इन 4 लाभुकों को मिला पर्चा बायसी अंचल अधिकारी गणेश पासवान की ओर से हरिणतोड़ पंचायत की अंसरी, मरजीना खातून, मखदुमा बेगम और शहजादी को यह वासगीत पर्चा दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वे सकते पर्चा वितरण के दौरान बायसी प्रखंड के अंचल अधिकारी गणेश पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा हर भूमिहीन परिवार को वास भूमि का अधिकार देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। वासगीत पर्चा मिलने से इन परिवारों को न केवल अपनी जमीन का कानूनी हक प्राप्त हुआ है, बल्कि अब ये परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अन्य कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से उठा सकेंगे।
Source link
अंचल अधिकारी ने चार भूमिहीन परिवारों को सौंपा वासगीत पर्चा:अब सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता परिवार, जीवन स्तर में भी आएगा सुधार
