Headlines

गाड़ी लेकर स्कूल जाने वाले नाबालिगों पर पुलिस का एक्शन:59 गाड़ियां जब्त, परिजनों की अफसरों ने की काउंसलिंग; दोबारा वाहन देने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी




स्कूल जाने के लिए दोपहिया और अन्य वाहन लेकर पहुंच रहे नाबालिग छात्रों पर रायपुर यातायात पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार 6 अगस्त को शहर के नौ प्रमुख स्कूलों के बाहर चलाए गए विशेष अभियान में 59 नाबालिग वाहन चालक पकड़े गए। इनके वाहनों को जब्त कर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं तीन स्कूल वैन और एक स्कूल ऑटो पर भी नियमों के उल्लंघन के चलते कार्रवाई हुई। इस तरह कुल 63 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। इन स्कूलों के बाहर चला विशेष जांच अभियान यातायात डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में रेयान स्कूल (अवंती विहार), द्रोणाचार्य स्कूल (राजेंद्र नगर), ब्रह्मविद स्कूल (भाटागांव), केपीएस स्कूल (सरोना), केंद्रीय विद्यालय (डब्ल्यूआरएस कॉलोनी), विंध्य पब्लिक स्कूल (गुढ़ियारी), एमजीएम स्कूल (गायत्री नगर), देशबंधु स्कूल (गुरु नानक चौक) और होली हार्ट स्कूल (सिविल लाइन) के बाहर सघन जांच की गई। अभिभावकों की काउंसलिंग, दोबारा गलती पर सख्त कार्रवाई कार्रवाई के बाद सभी नाबालिग चालकों के अभिभावकों को यातायात सभागार बुलाया गया। यहां एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू और सीमा अहिरवार ने काउंसलिंग करते हुए स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना कानून का उल्लंघन है। अभिभावकों को भविष्य में बच्चों को वाहन नहीं देने और यातायात नियमों का पालन कराने की समझाइश दी गई। अधिकारियों ने दोहराया कि दोबारा नाबालिग वाहन चलाते मिले तो मोटरयान अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का आंकड़ा देखे एक नजर में लगातार जारी रहेगा अभियान यातायात पुलिस के अनुसार स्कूलों के बाहर चल रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक 340 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 269 नाबालिग वाहन चालक और 71 स्कूल ऑटो शामिल हैं। पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *