![]()
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) के वाइस चेयरमैन दीपक राठौर को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें तेलंगाना का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, लद्दाख और उत्तर प्रदेश के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में दीपक राठौर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर केसी वेणुगोपाल ने देर रात आदेश जारी कर दिए है। दीपक राठौर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) के उपाध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2017 में शिमला जिले की ठियोग विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। राहुल गांधी के करीबी माने जाते है राठौर संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और उन्होंने लंबे समय तक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का करीबी भी माना जाता है। दीपक राठौर ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया नियुक्ति के बाद दीपक राठौर ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इस जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, एआईसीसी महासचिव रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
Source link
हिमाचल के दीपक राठौर तेलंगाना के ऑब्जर्वर नियुक्त:राहुल गांधी के करीबी को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत तैनाती
