Headlines

Mohali Cricket Betting Racket Busted



रैकेट के बारे में जानकारी देते अधिकारी

मोहाली जिले के थाना सिटी खरड़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमन ग्रीन सिटी में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी (Betting) के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 5 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा

.

पुलिस को अंदेशा है कि यह गिरोह लंबे समय से सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस इस पूरे खेल के नेटवर्क की तलाश में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छापे मारी के दौरान जिस तरह से भारी मात्रा में इलेक्ट्रानिक उपकरण हथियार और महंगी गाड़ियां हैं। यह खेल बड़ा होने की आशंका है।

गुप्त सूचना के आधार पर फ्लैट में मारा छापा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को एसआई राजिंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सेक्टर-125 क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि अमन ग्रीन सिटी के फ्लैट नंबर 52 में कुछ लोग अवैध रूप से क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित फ्लैट पर छापेमारी की और मौके से 5 लोगों को दबोच लिया।

बरामद सामान से जानिए कि कितना बड़ा खेल है

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: 24 स्मार्टफोन, 1 कीपैड फोन, 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 7 Paytm POS मशीनें और 4 कैलकुलेटर।
  • दस्तावेज व कार्ड: 40 सिम कार्ड, 18 एटीएम (ATM) कार्ड, 4 आधिकारिक स्टांप और 4 प्रेस कार्ड।
  • हथियार व कारतूस: 1 लाइसेंसी .45 बोर का हथियार, 1 मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस।
  • अन्य सामग्री: 1.07 लाख रुपये नकद, 8 बोतल शराब और 1 फॉर्च्यूनर (Fortuner) गाड़ी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, योगेश कुमार, एआईए कुमार, विकास भट्टी और नरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में मामला (केस नंबर 326) दर्ज कर लिया है। यह एफआईआर गैंबलिंग एक्ट, एक्साइज एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

पुलिस रिमांड में होंगे कई अहम खुलासे

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके सट्टेबाजी नेटवर्क के तार और किन-किन शहरों या राज्यों से जुड़े हैं तथा इस गिरोह में कौन-कौन से मुख्य सरगना शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *