Headlines

Rewa Jewellery Shop Theft | Women Gang Steals Gold Items CCTV Footage


उज्जैन के बाद अब रीवा में भी महिला चोर गिरोह की सक्रियता की आशंका सामने आई है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचीं दो महिलाओं ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर सोने की करीब 10 कीलें पार कर दीं। पूरी वारदात दुक

.

ग्राहक बनकर पहुंचीं, मौका मिलते ही कर दी चोरी

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो महिलाएं गुढ़हाई बाजार स्थित मालती ज्वेलर्स पहुंचीं। उन्होंने आभूषण देखने के बहाने दुकानदार से काफी देर तक बातचीत की। इसी दौरान मौका पाकर काउंटर पर रखी सोने की करीब 10 कीलें चोरी कर लीं और बिना कोई खरीदारी किए वहां से निकल गईं।

सामान मिलान के दौरान खुला मामला

दुकानदार को चोरी की जानकारी तब हुई, जब महिलाओं के जाने के बाद उसने सामान व्यवस्थित किया। सोने की कीलें गायब मिलने पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

थाना कोतवाली रीवा

थाना कोतवाली रीवा

CCTV फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

शुक्रवार सुबह सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि महिलाओं के आने-जाने का रूट पता लगाया जा सके।

उज्जैन गिरोह से कनेक्शन की भी जांच

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और संदिग्ध महिलाओं की तलाश जारी है।

हाल ही में उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान सक्रिय महिला चोर गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार हुए थे। ऐसे में पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रीवा की घटना का उन गिरोहों से कोई संबंध तो नहीं है। फिलहाल व्यापारियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *