![]()
अलवर सदर थाना क्षेत्र स्थित राव होटल के पास गुरुवार को सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल का अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक घासोली निवासी इरशाद (19) पुत्र राशिद है। उसके चाचा अनीश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक सही कराकर लौट रहे थे घर इरशाद और उसके चाचा अनीश अपने गांव घासोली से चिकानी बाइक रिपेयर करवाने आए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राव होटल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनीश को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार की जानकारी जुटाने में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
Source link
स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से भतीजे की मौत:चाचा घायल; दोनों बाइक को सही करवाकर लौट रहे थे घर
