Headlines

18 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:पेंड्रा पुलिस की कार्रवाई, 1.26 लाख का माल बरामद; केस दर्ज




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बचरवार में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 18 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बचरवार में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। 18 पैकेटों में मिला गांजा कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 वर्षीय सोनू राठौर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 पैकेटों में कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पेंड्रा पुलिस ने आरोपी सोनू राठौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *