Headlines

PMCH Patna Lift Fight | Patient Relatives Brawl Video FIR


पटना13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना के PMCH की नई बिल्डिंग में शुक्रवार को मरीजों के परिजनों के बीच लिफ्ट में पहले घुसने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के दौरान लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट की गई। इससे लिफ्ट का इंतजार कर रहे अन्य मरीजों के परिजनों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, समय रहते TOP प्रभारी और सुरक्षा गार्डों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

लिफ्ट में पहले घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद

परसा बाजार निवासी अमित ने पीरबहोर थाने में दिए आवेदन में बताया कि लिफ्ट में पहले प्रवेश करने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। कुछ लोग लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट करते नजर आए।

मारपीट का वीडियो आया सामने

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के लोगों के साथ लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान लिफ्ट के पास मरीजों के परिजन इधर-उधर भागते नजर आए।

अचानक हुए इस हंगामे से अस्पताल की नई बिल्डिंग में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR

अमित के आवेदन पर पीरबहोर थाना पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

हाल के दिनों में अस्पताल परिसर में हुई घटनाओं को देखते हुए कैंपस में तैनात TOP टीम भी सक्रिय है। अस्पताल परिसर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई गई है और सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *