ट्रॉले को ओवरटेक कर रहा ट्रक, बस से सामने से जा टकराया।
नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
.
पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया।
हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।
देखिए, एक्सीडेंट के बाद की तस्वीरें…

बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हुई।

दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया।

बस सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ड्राइवर बस के केबिन में फंस गया था, उसे ग्रामीणों ने निकाला।

ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकालकर बाहर लिटाया। एम्बुलेंस को फोन किया।

एम्बुलेंस के आने तक घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।

ट्रक के आगे चल रहे ट्रॉले को ड्राइवर ने सड़क से नीचे उतार दिया।

आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को मदद की। पुलिस को फोन लगाया।
प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस
प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें…
दो बस टकराईं, राष्ट्रीय कवि समेत 3 की मौत

मध्य प्रदेश के रायसेन में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। कई घायलों के सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पढे़ं पूरी खबर…
