![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ वडनगर से वाराणसी के सफर के दौरान जांजगीर पहुंची। यात्रा के आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाइक यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान ओपी चौधरी ने बाइक रैली में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया। यात्रा में शामिल युवाओं को शाल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। बोले- 25 साल जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल वर्षों का आंकड़ा नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और भारत के विकास के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा कर रहे युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत से ही राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की यात्रा जनसेवा के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका ओपी चौधरी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार विकास यात्रा को गति दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया अभियान का उद्देश्य सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश, प्रदेश और जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा और सामाजिक भागीदारी से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने वडनगर से वाराणसी तक यात्रा कर रहे युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है।
Source link
वडनगर से वाराणसी जा रही सेवा संकल्प यात्रा जांजगीर पहुंची:ओपी चौधरी बाइक रैली में शामिल, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया
