Headlines

पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा:चार साल की बच्ची समेत 5 घायल, ड्राइवर और 2 सवारियों की हालत गंभीर




पंचकूला जिले के पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुडा सेक्टर के पास सवारियों से भरा एक ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, ऑटो खेड़ावाली से सवारियां लेकर सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हुडा सेक्टर के समीप अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। सभी घायलों को अस्पताल भेजा पिंजौर अर्बन पॉलीक्लिनिक सेंटर के डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस मौके पर भेजी गई और सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि अधिकांश सवारियों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया। ऑटो ड्राइवर पंचकूला रेफर हादसे में चार वर्षीय बच्ची खुशी को चोट लगने के कारण दो टांके लगाए गए। वहीं, ऑटो ड्राइवर सतबीर और एक अन्य घायल की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल, पंचकूला रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *