![]()
डूंगरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग ने निजी व लग्जरी बसों की औचक जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 3 लग्जरी बसों को जब्त कर लिया गया। साथ ही 1.70 लाख रुपए का चालान भी बनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव किरण कुमार चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला व सेशन न्यायाधीश दीपा गुर्जर के निर्देश पर की गई। शहर में निजी और लग्जरी बसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
चौहान ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने निजी और लग्जरी बसों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, इमरजेंसी एग्जिट और वाहनों के राष्ट्रीय मानकों के पालन का जायजा लिया गया। औचक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों और नियमों का उल्लंघन करने वाली 3 लग्जरी बसें जब्त की गईं। इस पूरी कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने वाली बसों पर लगभग 1.70 लाख रुपए का चालान बनाया गया। सीज की गई बसों के मालिकों को निर्धारित नियमों के अनुसार बसों को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने की हिदायत दी गई है।
Source link
डूंगरपुर में 3 लग्जरी बसें सीज:नियमों तोड़ने पर 1.70 लाख का चालान भी बनाया
