Headlines

सीएम और चीफ जस्टिस आज उज्जैन दौरे पर:जजों के गेस्ट हाउस का करेंगे भूमिपूजन; बुनकरों को बांटेंगे हैंडलूम किट




मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जजों के अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने दौरे के दौरान जजों के लिए बनने वाले अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बुनकरों और हितग्राहियों को बांटेंगे हैंडलूम किट गेस्ट हाउस के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रशांति धाम के समीप स्थित नगर निगम भवन पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय बुनकरों और अन्य हितग्राहियों को हाथकरघा (हैंडलूम) किट वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उज्जैन में करेंगे रात्रि विश्राम अपने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को उज्जैन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *