![]()
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ पहुंचे। दोपहर करीब 3:15 बजे अगई बॉर्डर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अगई बॉर्डर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अगई से शहर तक निकाली जा रही 55 किलोमीटर की रैली रोहित मिश्रा के स्वागत में अगई बॉर्डर से प्रतापगढ़ शहर तक करीब 55 किलोमीटर लंबी रैली निकाली जा रही है। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। शाम 5 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद के अपने पहले दौरे के दौरान रोहित मिश्रा शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान संगठन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। जन्मदिन भी आज, कार्यकर्ताओं के साथ होगा आयोजन शुक्रवार को रोहित मिश्रा का जन्मदिन भी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।
Source link
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का 55 KM का रोड शो:कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत, जमकर हुई नारेबाजी
