Headlines

हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए एंबेसडर:तेहरान, रोम और लंदन में निभा चुके हैं कई जिम्मेदारियां; 2002 बैच के IFS अधिकारी हैं




भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया एंबेसडर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिआनिया) के पद पर कार्यरत थे। नेगी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। अपने कूटनीतिक करियर के दौरान नेगी ने तेहरान (ईरान), रोम (इटली) और लंदन (यूनाइटेड किंगडम) स्थित भारतीय मिशनों में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें तेहरान में द्वितीय सचिव (राजनीतिक), रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) और लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के पद शामिल हैं। संयुक्त सचिव (ओशिआनिया) का दायित्व संभालने से पहले उन्होंने वर्ष 2022 से 2025 तक नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के रूप में कार्य किया। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में भी उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान और श्रीलंका प्रभागों में निदेशक, उप सचिव और अवर सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। हिमाचल विश्वविद्यालय और अमेरिका से पढ़ाई नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां प्राप्त की हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2008 में अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा भी किया है। वे फ़ारसी भाषा में भी निपुण हैं। किन्नौर में खुशी का माहौल विश्वेश नेगी का संबंध हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के कानम गांव से है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को प्रदेश के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से किन्नौर सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *