Headlines

दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मिले विक्रमादित्य:सरकार की योजनाओं और संगठन को लेकर चर्चा; हिमाचल आने का दिया निमंत्रण




हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण (PWD) एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, विकास कार्यों और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों और जनहित से जुड़ी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक और संगठनात्मक हालात के अलावा केंद्र और राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी बातचीत हुई। कांग्रेस संगठन को आगामी कार्यक्रमों के लिए और अधिक प्रभावी बनाने पर भी मंथन किया गया। हिमाचल आने का दिया न्यौता मुलाकात के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को देवभूमि हिमाचल प्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस मुलाकात को हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के दिनों में कांग्रेस हाईकमान हिमाचल के संगठनात्मक मामलों पर लगातार सक्रिय नजर आ रहा है और प्रदेश नेतृत्व के साथ नियमित संवाद बनाए हुए है। कल प्रियंका गांधी से की थी मुलाकात विक्रमादित्य सिंह ने बीते कल दिल्ली में ही प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। प्रियंका से भी संगठन को लेकर लंबी चर्चा की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *