Headlines

Sirsa Dabwali NDPS Case: Police Freezes Property Of Drug Smuggler In Sirsa



डबवाली में नशा तस्करों पर लगाम कसने को कार्रवाई करते हुए एसपी जसलीन कौर व अन्य

सिरसा जिले के डबवाली में NDPS आरोपी की करीब ₹30 लाख संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है। इस सपंत्ति में आरोपी की कृषि योग्य भूमि, बाइक व अन्य शामिल है। पुलिस ने इस संपत्ति को कब्जे में लेने की तैयारी कर ली है और इसे नीलाम करवाई जा सकती है। अब पुलिस

.

जानकारी के अनुसार, गांव दादू निवासी एक NDPS आरोपी की करीब ₹30 लाख मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के कुल 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में आरोपी की 14 कनाल कृषि भूमि, बैंक खाते में उपलब्ध राशि तथा एक मोटरसाइकिल को फ्रीज किया गया है।

फ्रीजिंग आदेश के तहत संपत्ति की राशि ₹21,46,202 है, जबकि कृषि भूमि के वर्तमान कलेक्टर रेट के अनुसार संबंधित संपत्ति का कुल मूल्य करीब ₹30 लाख आंका गया है। सक्षम प्राधिकारी से फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि प्राप्त होने के बाद नियमानुसार यह कार्यवाही अमल में लाई गई।

नशे से कमाई काली संपत्ति पर कसा जाएगा शिकंजा

पुलिस के अनुसार, नशा बेचने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ उनकी काली कमाई से बनाई गई संपत्ति पर भी कानून का शिकंजा कसा जाएगा। नशा तस्करी के नेटवर्क को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए ऐसे मामलों में संपत्तियों की पहचान कर नियमानुसार फ्रीज एवं जब्ती की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

पहले भी संपत्ति फ्रीज की जा चुकी: एसपी एसपी पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा, नशा तस्करों के खिलाफ लड़ाई केवल उनकी गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर भी कानून के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पहले भी नशा तस्करों की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *