Headlines

तरनतारन में युवक पर कृपाण से हमला:बाइक पर आए तीन बदमाश, 900 रुपए और मोबाइल लूटे, विरोध करने पर घुटना तोड़ा




पंजाब के तरनतारन में तीन अज्ञात लुटेरों ने एक युवक पर कृपाण से हमला कर उसका घुटना तोड़ दिया। लुटेरे युवक का मोबाइल फोन और 900 रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीती रात करीब 8 बजे हुई, जब मुगलचक पन्नुआं निवासी प्रिंसपाल सिंह (20) पुत्र बलजीत सिंह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया, जो तेजधार हथियारों से लैस थे। जब लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब 900 रुपए छीनने की कोशिश की, तो प्रिंसपाल ने विरोध किया। पिटाई कर घुटने में पहुंचाई चोट विरोध करने पर एक लुटेरे ने प्रिंसपाल पर कृपाण से कई वार किए, जिससे उसके घुटने में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे उसका फोन और नकदी लेकर मौके से भाग गए। प्रिंसपाल सिंह का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि प्रिंसपाल सिंह के बयानों के आधार पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई राजपाल सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *