Headlines

Panipat Cyber Fraud: Senior Citizen UPI Account Hacked, 1.80 Lakh Stolen


पानीपत7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
साइबर थाना पानीपत। - Dainik Bhaskar

साइबर थाना पानीपत।

पानीपत जिले के समालखा निवासी बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठग ने यूपीआई के जरिए 1.80 लाख रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग स्वास्थ्य खराब रहने के कारण समय पर बैंक में पासबुक की एंट्री नहीं करवा सके। 21 अगस्त को बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराई तो खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। मामले में साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में समालखा के वार्ड नंबर 14 निवासी सीसराम ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की चुलकाना रोड शाखा में सेविंग एकाउंट है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उम्र अधिक होने के कारण वह नियमित रूप से बैंक जाकर पासबुक में लेनदेन की एंट्री नहीं करवा पा रहा था।

शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वे बैंक में पासबुक में एंट्री करवाने के लिए पहुंचे तो इसका पता चला। पासबुक में लेनदेन की जानकारी देखने पर पता चला कि 31 जनवरी 2026 को किसी अज्ञात ने उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से चार बार 20-20 हजार रुपये निकाले। इस तरह एक ही दिन में खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए।

इसके बाद 1 फरवरी 2026 को भी खाते से तीन बार रकम निकाली गई। इनमें 25 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये शामिल हैं। इस तरह दो दिनों में कुल सात ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से 1.80 लाख रुपये निकाल लिए गए।

बुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि उसने इस संबंध में साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब उन्होंने साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने, रकम की जांच कराने और उसके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *