Headlines

CT-यूनिवर्सिटी से 1000 स्टूडेंट्स के एडमिशन के नाम पर ठगी:बंगाल, झारखंड व बिहार से करवाने थे दाखिले, 1 साल तक पैसे लिए नहीं करवाया दाखिला, फर्जी डेटा भेजा




पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर बनी CT-यूनिवर्सिटी के साथ एडमिशन करवाने वाले कांट्रेक्टर ने लाखों रुपए की ठगी कर दी। कांट्रेक्टर ने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से कमिटमेंट किया कि वो एक साल में बिहार, बंगाल व झारखंड से 1000 स्टूडेंट्स का एडमिशन करवाएगा। यूनिवर्सिटी ने कांट्रेक्टर दीपक कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर आउटरीच का पद दिया और फिर उसकी महीनावार सेलरी फिक्स 75 हजार रुपए सेलरी फिक्स करवा दी। उसने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन को अपने साथ तीन अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करने को कहा। यूनिवर्सिटी एडमनिस्ट्रेशन ने एडमिशन के लालच में उसे तीन और कर्मचारी रखने की अनुमति दे दी। यूनिवर्सिटी के अधिकारी जैसे-जैसे उसके जाल में फंसते रहे वो उनसे नई नई डिमांड करने लगा। उसने फिर ऑफिस की डिमांड की। आरोपी ने सीटी यूनिवर्सिटी से कुल 11.5 लाख रुपए की ठगी की। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार एचआर विकास जैन ने जगराओं के एसएसपी अंकुर गुप्ता को शिकायत दी और जांच के बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी दीपक कुमार और उसके भाई आदित्यराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों सगे भाई हैं। दो भाइयों ने सीटी यूनिवर्सिटी से कैसे ठगी की सिलसिलेवार जानिए… पुलिस जांच में क्या सामने आया, जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *