Headlines

हरियाणा व राजस्थान में की चोरी, लूट, डकैती जैसी वारदातें:कैथल में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी से खुलासा, 13 मामले सुलझे




कैथल में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद पकड़े गए आरोपी टोहाना निवासी राहुल उर्फ बच्ची से पूछताछ में कई बड़ी वारदातों की गुत्थी सुलझी है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने 2 अगस्त की रात गांव बाता बस अड्डा के पास स्थित 5 दुकानों में चोरी की थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था और अन्य जगह चोरी की योजना बना रहा था। इसके अलावा राजस्थान में भी वारदातें कर चुका था। हरियाणा और राजस्थान में चोरी के मामले सुलझे इससे पहले उसने 28 जुलाई की रात पूंडरी स्थित 9 दुकानों में चोरी की थी और सभी वारदातों में वांछित था। इसके अलावा आरोपी पर पहले राजस्थान सीकर के थाना उद्योग नगर में स्नैचिंग, चोरी 5 मामले, रावतसर राजस्थान में चोरी के 3 मामले, कोटा राजस्थान में डकैती के दो मामले, सिटी टोहाना में चोरी के 3 मामले सहित 13 मामले दर्ज है। पुलिस द्वारा अब आरोपी को रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी। वहीं आरोपी के खिलाफ कलायत थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। जानिए पूरा मामला बता दें कि वीरवार शुक्रवार की रात को पुलिस ने पूंडरी व बाता क्षेत्र में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल कैथल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया व अपने अवैध पिस्टल से पुलिस की तरफ फायर कर दिया। जवाब में एक गोली आरोपी की बाईं टांग में लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्काल उसे काबू कर लिया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ बच्ची के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *