Headlines

हिमाचल में प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत:बैरागढ़ से चंबा आ रही थी शर्मा कोच; चालूंज मोड़ के पास पलटी, चीख पुकार मची




हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की तीसा-बैरागढ़ सड़क पर आज सुबह एक प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है। SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने इसकी पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि बस सुबह सात बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि बस चालुंज मोड़ के पास पलटी है और दूसरी सड़क पर जा रुकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। इसके बाद लोकल लोग पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। बस में कितने यात्री सवार थे और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा है। प्रशासन मौके के लिए रवाना प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दुर्घटनाग्रस्त के PHOTOS.. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *