Headlines

नाहरगढ़ चढ़ाई पर हादसा: अनियंत्रित होकर नीचे गिरी कार:चार दोस्त बाल-बाल बचे, क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को नीचे से बाहर निकलवाया




जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में नाहरगढ़ घूमने जा रहे 4 दोस्तों की कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकलवाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, गड्ढे की गहराई कम होने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं, चारों कार सवार सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। पुलिस ने नाहरगढ़ घूमने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी के घुमावदार रास्तों पर वाहन धीरे और सावधानी से चलाएं। बारिश में फिसलन और लैंडस्लाइड जैसी स्थिति रहती है। ऐसे में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *