Headlines

पाकुड़ में सड़क हादसे में घायल युवक घंटों तड़पता रहा:पुलिस और राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित




पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोड़ाई गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक अनूप मंडल की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अनूप अपनी मोटरसाइकिल से पाकुड़ से अपने घर हिरणपुर लौट रहा था। सोलागढ़िया के आगे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनूप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। रात का समय होने के कारण वह कई घंटों तक बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा रहा। देर रात कुछ राहगीरों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मृतक अनूप मंडल, मिलन मंडल का इकलौता पुत्र था। उसके पिता सोनाजोड़ी के पास दुकान चलाते हैं। अनूप स्नातक की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनूप एक मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जो पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद भी करता था। उसकी मौत ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम युवक की मौत के बाद शनिवार को आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने पाकुड़-हिरणपुर सड़क को जाम कर दिया, जिससे करीब 7 से 8 घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर हिरणपुर के अंचल अधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी विनय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस सड़क पर खाली हाईवे वाहन अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *