![]()
रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार सुबह एक किसान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। किसान अपने खेत में धान की रोपाई के लिए कुएं से पानी लेने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, किसान खेत में बने कुएं से पानी लेने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए। घटना के समय उनकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं। काफी देर तक पति के बाहर न आने पर पत्नी ने कुएं में देखा, जहां किसान पानी में डूबे मिले। उन्होंने तत्काल फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को कुएं से बाहर निकाला। किसान को आनन-फानन में बाइक से गैरतगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि मृतक किसान की पहचान महेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। वे धान की रोपाई के लिए पानी लेने के दौरान कुएं में फिसल गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
कुएं से पानी लेने उतरा किसान, डूबने से मौत:रायसेन में सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसल गया था; पत्नी ने परिजनों को दी सूचना
