Headlines

Ludhiana Youth Suicide Case | Blinkit Delivery Boy Found Dead



लुधियाना के मुंडियां न्यू सुंदर नगर इलाके में19 वर्षीय अनमोल ने घर में अकेले होने के दौरान फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में वह अकेला था, माता पिता काम पर गए थे। सुबह बहन ने फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने उसके दोस्त को भेजा

.

मृतक अनमोल ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ‘ब्लिंकिट’ (Blinkit) में काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण घरेलू तनाव हो सकता है। उसकी बहन कुछ दिन पहले विदेश गई थी और कुछ माह में लौट आई थी। इसको लेकर कर्ज आदि वजह भी हो सकती है

बहन का फोन नहीं उठा तो उसके दोस्त को घर भेजा

घटना की भनक तब लगी जब सुबह अनमोल फोन नहीं उठा रहा था। चिंतित होकर उसकी बहन ने अनमोल के दोस्त प्रभ को घर जाकर देखने के लिए कहा। जब प्रभ अनमोल के घर पहुँचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इसी दौरान अनमोल के पिता भी वहाँ पहुँच गए।

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से वे छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए, जहाँ अनमोल का शव फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट- घरेलू कलह की आशंका

चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक दृष्टि में आत्म हत्या का कारण घरेलू वजह लग रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरी जाँच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही आत्महत्या की असली वजह साफ हो पाएगी।

चौकी इंचार्ज का कहना है कि पुलिस इस पहलू की भी जाँच कर रही है कि उसकी बहन विदेश गई थी। वह लौट आई। उसके भेजने लगे खर्च आदि को लेकर घर में तनाव तो नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *