![]()
करौली के लांगरा क्षेत्र की जाटव बस्ती में एक निराश्रित गोवंश 50 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सिविल डिफेंस की टीम ने लगभग दो घंटे के बचाव अभियान के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह कार्रवाई जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलने के बाद की गई। सिविल डिफेंस के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष को कुएं में गोवंश गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष जैन के निर्देश पर बचाव दल को लांगरा क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुँचते ही टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अभियान में लांगरा पुलिस टीम ने भी सहयोग प्रदान किया। बचाव अभियान में सिविल डिफेंस अनुदेशक रामावतार गुर्जर और टीम के सदस्य अखलाक अहमद, फरमान खान, जयदेव माली, बृजभूषण सैनी, जीशान खान, अबरार खान, रितेश पाल, महेश माली शामिल रहे। लांगरा थाने के हेड कांस्टेबल ऋषिकेश और जवान शिव कुमार ने भी इसमें सहयोग किया।
Source link
लांगरा में 50 फीट गहरे कुएं में गिरा गोवंश:सिविल डिफेंस टीम ने 2 घंटे में सुरक्षित बाहर निकाला
