![]()
भीलवाड़ा में डोडवानिया के खेड़ा गांव में खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गए किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला जिले के रायला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7 बजे का है। घास काटते समय जहरीले कीड़े ने काटा जानकारी के अनुसार, डोडवानिया का खेड़ा गांव में रहने वाला 38 साल के किसान हेमराज पिता भूरा तेली शुक्रवार शाम को अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। इस दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में मौजूद परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान हेमराज की मौत हो गई। मामला दर्ज, जांच शुरू पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक हेमराज का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
खेत में किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, मौत:पशुओं के लिए घास काटने गए थे, इलाज के दौरान दम तोड़ा
