जालौन में अकोढ़ी दुबे स्थित अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्राइवेट आईटीआई में गुरुवार को ‘उत्सव 2026’ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्र
.
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने मां सरस्वती और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की। छात्राओं सृष्टि शर्मा, नीलम देवी और अनन्या ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कशिश यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में वीरता का संदेश दिया। खुशी पांचाल और लक्ष्मी द्विवेदी की डांडिया प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
तकनीकी शिक्षा को बताया आत्मनिर्भरता का माध्यम
विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा ने कौशल विकास को रोजगार के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।




