Headlines

लखीसराय के श्रृंगीऋषि धाम में 6 दुकानें जलीं:होटल, मीना बाजार, खिलौने और श्रृंगार की दुकानें राख; 10 लाख का नुकसान




लखीसराय के प्रसिद्ध श्रृंगीऋषि धाम में सावन माह के दौरान देर रात आग लगने से करीब आधा दर्जन दुकानें जल गईं। दुकानदारों ने असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना में होटल, मीना बाजार, खिलौने और श्रृंगार की दुकानें प्रभावित हुईं, जिससे लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। यह घटना देर रात उस समय हुई जब श्रृंगीऋषि धाम स्थित दुकानें बंद थीं। अचानक कई दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बन्नूबगीचा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि आगजनी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। हालांकि, आग लगाने वालों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान के मुआवजे की मांग की इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में रोष है। उनका आरोप है कि श्रृंगीऋषि धाम में हर साल ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाता। दुकानदारों ने प्रशासनिक लापरवाही को लाखों रुपये के नुकसान का कारण बताया है। दुकानदारों ने प्रशासन से घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी, उचित कार्रवाई और नुकसान के मुआवजे की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आगजनी की घटना में उचित कार्रवाई नहीं होती और नुकसान की भरपाई नहीं की जाती, तब तक वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *