![]()
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लायंस क्लब चूरू ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की। इस अवसर पर राजकीय बागला बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर पाठ्य सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, सत्य और सेवा भावना के महत्व पर जोर दिया गया। गांधी-शास्त्री के आदर्शों से जुड़ने का संदेश क्लब अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद किया। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सत्य और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। वर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और सेवा की भावना भी व्यक्तित्व निर्माण के लिए जरूरी है। सेवा कार्यों और उद्देश्यों की दी जानकारी सेवा सप्ताह प्रभारी शैलेंद्र माथुर ने लायंस क्लब की ओर से किए जाने वाले सेवा कार्यों और सेवा सप्ताह के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। रामचंद्र राजोतिया, हाकिम खान और राजोतिया सनसिटी ग्रुप ने छात्राओं को बधाई दी और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। सम्मान से बढ़ता है छात्रों का आत्मविश्वास स्कूल के प्रिंसिपल मुकुल भाटी ने लायंस क्लब और कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने वाले ऐसे कार्यक्रम उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में क्लब सचिव महेंद्र धानुका, चंद्रशेखर अग्रवाल, सुनील रंजन टकनेत, चंद्रप्रकाश खत्री, ताराचंद प्रजापत और विजय इसरानी मौजूद रहे। ज्योति मंगलहारा, ममता, मनीषा, मीनाक्षी, रविकांत और रामप्रताप ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संचालन कृष्णकुमार ने किया।
Source link
मेधावी छात्राओं का सम्मान कर भेंट की पाठ्य सामग्री:लायंस क्लब ने सेवा सप्ताह का किया आगाज
