![]()
लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर यहां मेडिकल करवाने आए 2 पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का इलाका किसी जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस खूनी खेल से वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। गाड़ी पर हथौड़ों से हमला, वीडियो आया सामन बवाल सिर्फ अस्पताल परिसर के अंदर ही नहीं हुआ, बल्कि बदमाशों ने बाहर भी जमकर आतंक मचाया। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में एक पक्ष मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था, उस पर हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। तोड़फोड़ और गुंडागर्दी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर बेखौफ होकर गाड़ी को निशाना बनाते दिख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल सिविल अस्पताल में मारपीट और हंगामे की यह कोई पहली घटना नहीं है। लेकिन दिनदहाड़े इमरजेंसी वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर ईंट-पत्थर चलना और हथौड़ों से हमला होना, अस्पताल की सुरक्षा पर बहुत बड़े सवाल खड़े करता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अस्पताल में खौफ का माहौल पैदा करने वाले इन उपद्रवियों पर कब तक शिकंजा कसा जाता है।
Source link
लुधियाना सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी:मेडिकल करवाने आए दो गुट भिड़े,इमरजेंसी के बाहर चले ईंट-पत्थर, हथौड़ों से गाड़ी तोड़ी
