![]()
सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद के वैदिक आश्रम पिपराली में 9 अगस्त को राष्ट्र रक्षा-राष्ट्र समृद्धि को लेकर वेद संगोष्ठी होगी। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वामी सुमेधानंद के शिष्य सत्यवीर सिंह का दीक्षा संस्कार भी होगा। वेद संगोष्ठी में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। इस विचार गोष्ठी में दिल्ली JNU के प्रोफेसर सुधीर कुमार, गवर्नमेंट कॉलेज सिरोही के प्रोफेसर रामनारायण शास्त्री और फतेहपुर के आचार्य रामगोपाल शास्त्री संगोष्ठी में वेदों के जरिए राष्ट्र रक्षा और समृद्धि के बारे में बताएंगे। 9 अगस्त को यज्ञ और संन्यास दीक्षा संस्कार होगा पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह सवा 8 बजे से सवा 10 बजे तक यज्ञ और संन्यास दीक्षा संस्कार होगा। इसके बाद दोपहर सवा 12 बजे तक वेद संगोष्ठी, सत्संग और संतों का आशीर्वाद कार्यक्रम रहेगा। दोपहर सवा 12 बजे से प्रसादी होगी। वहीं, 19 जुलाई से चल रहे 75 कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति 1 अक्टूबर को 75 कुंडी यज्ञशाला में होगी। पूर्णाहुति में हजारों लोग आहुतियां देंगे और वेदों पर विशेष प्रवचन होंगे। पूर्णाहुति से पहले 30 सितंबर की संध्या को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Source link
सीकर में स्वामी सुमेधानंद के शिष्य सत्यवीर कल लेंगे दीक्षा:पिपराली में होगी वेद संगोष्ठी, 1 अक्टूबर को होगी 75 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति
