Headlines

कांग्रेस की पहली गारंटी-सरकार बनी तो रेत फ्री मिलेगी:वड़िंग ने योजना का खाका किया तैयार; माइनिंग माफिया पर कसेगा शिकंजा




कांग्रेस ने पंजाब में सरकार बनाने पर लोगों को फ्री रेत देने की पहली गारंटी दी है। कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने फ्री रेत योजना का खाका भी तैयार कर दिया है। इस योजना के तहत सरकार आम लोगों को फ्री रेत देगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घोषणा की है कि 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ‘पंजाब दा रेत हक’ योजना लागू की जाएगी। इसके तहत घर बनाने, घर की मरम्मत करने और सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए वैध तरीके से निकाली गई रेत पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। वड़िंग के अनुसार, 2027 में कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य के प्राकृतिक संसाधनों पर आम जनता का अधिकार बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की नदियां और कुदरती संसाधन कुछ ताकतवर लोगों या खनन माफिया की कमाई का जरिया नहीं बनने दिए जाएंगे। इन संसाधनों पर पंजाब के हर नागरिक का समान हक है। वड़िंग ने स्पष्ट किया कि रेत कोई विलासिता (लग्जरी) की वस्तु नहीं है। यह मकान बनाने, क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत करने, गांवों में सड़कें, स्कूल, अस्पताल, नालियां और अन्य विकास कार्य तैयार करने के लिए सबसे प्राथमिक और बुनियादी जरूरत है। जब यह कुदरती संसाधन पंजाब की नदियों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, तो आम पंजाबी को इसके लिए अत्यधिक कीमतें क्यों चुकानी पड़ें? इस प्रस्तावित योजना के तहत वैध माइनिंग साइटों से निकाली गई रेत की मूल कीमत आम जनता के लिए शून्य रहेगी। इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार एक पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित प्रणाली बनाएगी, जिससे केवल जरूरतमंदों और प्रामाणिक निर्माण कार्यों के लिए ही रेत का आवंटन हो सके। लोगों को इस योजना से क्या फायदा होगा जानिए… माइनिंग माफिया पर सरकार ऐसे कसेगी शिकंजा, जानिए… ‘आप’ सरकार पर वड़िंग का हमला आम आदमी पार्टी (AAP) की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए वड़िंग ने याद दिलाया कि 2022 के चुनावों से पहले AAP नेताओं ने पंजाब के माइनिंग सेक्टर से प्रतिवर्ष ₹20,000 करोड़ और 5 वर्षों में ₹1 लाख करोड़ जुटाने का बड़ा दावा किया था। आज 4 साल बीत जाने के बाद पंजाब का हर नागरिक यह पूछने का हक रखता है कि वह ₹1 लाख करोड़ का राजस्व कहां गया? AAP सरकार ने पंजाब की नदियों में केवल सरकारी राजस्व और कमाई का जरिया देखा, जबकि कांग्रेस पंजाब की नदियों और रेत में अपने गरीब परिवारों के पक्के मकान, गांवों की सड़कें और मजदूरों के लिए रोजगार देखती है। कमाई की जगह राहत का मॉडल वड़िंग ने 2027 के विधानसभा चुनाव को दो विरोधी विचारधाराओं के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि एक मॉडल वह है जो यह सोचता है कि जनता से कितना पैसा निकाला जाए, जबकि कांग्रेस का मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि जनता को कितनी सीधी आर्थिक राहत दी जा सके। कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है— “पंजाब दी रेत, पंजाब दे लोकां लई। पंजाब दा पैसा, पंजाब दे विकास लई। पंजाब दे कुदरती स्रोत, पंजाब दे हर परिवार दी भलाई लई।” कांग्रेस इस गारंटी को पंजाब के हर गांव, वार्ड और घर तक पहुंचाने का अभियान चलाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *