Headlines

Gurugram Traffic Advisory | Heavy Vehicle Route Diversion Kanwar Yatra 2026


गुरुग्राम में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी निर्देश 9 अगस्त से 11 अगस्त तक लागू रहेंगे। इसका उद्देश्य कांवड़ियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

.

श्रावण मास में शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर 11 अगस्त को महाशिवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान सड़कों पर कांवड़ियों और डाक कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे यातायात दबाव और जाम की स्थिति बन सकती है।

यहां देखें ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी…

द्वारका एक्सप्रेसवे से निकाले जाएंगे भारी वाहन

एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम के रास्ते राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह और फरीदाबाद सहित अन्य स्थानों की ओर जाने वाले भारी वाहन चालकों को निर्धारित अवधि में द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित रूट का पालन करें और शहर के अन्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से भारी वाहन न ले जाएं। पुलिस का लक्ष्य कांवड़ियों, डाक कांवड़ियों, आमजन और वाहन चालकों की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है। सभी से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *